मंगलवार, 26 मई 2015

Board

मित्रो वैसे तो दुनिया में बहुत सारे बोर्ड का प्रचलन है लेकिन यह बोर्ड विषेस बोर्ड यह एक स्लिम बोर्ड है जो बैंको,रैल्वे स्टेशन आदि में उपयोग में लाये जाते हैं क्योंकि यह एक स्लिम बोर्ड है जो किसी भी जगह फिट हो सकती है।

शनिवार, 2 मई 2015

Shortcut key

windowsWINKEY + D Cycle through open programs through the taskbarWINKEY + Tab Display the Microsoft Windows helpWINKEY + F1 Display the search for computers windowWINKEY + CTRL + F Display the Windows Search / Find featureWINKEY + F Lock the computer (Windows XP)WINKEY + L Undo the minimize done by WINKEY + M and WINKEY + DWINKEY + SHIFT +M Minimizes all windowsWINKEY + M Open Microsoft ExplorerWINKEY + E Open the run windowWINKEY + R Open the system properties windowWINKEY + Pause / Break key Open Utility ManagerWINKEY + U

How to assemble pc

ASSEMBLE DESKTOPE COMPUTER


Computer assembly एक ऐसा subject है जो ज्ञान बढाने के साथ-साथ रोजगार देने वाला भी है, अगर आपको Computer assemble करना आता है, तो आप अपना छोटा सा रोजगार घर से शुरू कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं, हॉ इसके लिये computer में रूचि और Computer software और Hardware का थोडा ज्ञान भी होना अावश्‍यक है, अगर आपको Computer software और Hardware के बारे में Information है तो आप घर बैठे ही अपना Budget PC बना सकते हैं या रोजगार हेतु भी काम शुरू कर सकते हैं आइये जानते हैं -


  1. सबसे पहले आप CPU के लिये निम्‍न Hardware खरीदने होगें Motherboard, Processor, RAM, Cabinet, Hard Drive, Optical Drive, Keyboard, Mouse, Monitor.
  2. सबसे पहले Motherboard में Processor को Fit कीजिये। 
  3. अब Processor पर CPU fan को लगाईये। 
  4. इसके बाद Motherboard में RAM को Fit कीजिये। 
  5. अब Cabinet में Power Supply को Fit कीजिये। 
  6. साथ Motherboard के साथ आई back plate को भी Cabinet में लगाईये। 
  7. Motherboard को Cabinet में screwdriver की Help से Fit कर दीजिये। 
  8. इसके बाद Hard Disk Drive और Optical CD/DVD Drive भी screwdriver की Help से Fit कर दीजिये। 
  9. अब Power Supply से Motherboard, Hard Disk Drive और Optical CD/DVD Drive को Connect कर दीजिये। 
  10. इसके बाद Motherboard से SATA connectors द्वारा Hard Disk Drive और Optical CD/DVD Drive को Connect कर दीजिये।
  11. Cabinet में दिये गये Power, Reset, Power LED और HDD LED switches को Motherboard से Connect कर दीजिये। 
  12. आपका CPU तैयार हैं, इससे Keyboard, Mouse अौर Monitor.को Connect कर दीजिये। 
  13. अब जो भी operating systems install करना है install कर लीजिये। आपका अपना Personal Desktop Computer तैयार है। 

Mony online

ARN ONLINE

How to Earn Money Online without investment from Home यह keyword internet पर काफी सर्च किया जाता है  पैसा, रूपये, Money, कमाई एक ऐसा विषय है कि जिसे पढते ही हर व्‍यक्ति इसके बारे में आकर्षित होता है और सीधी बात है कि रूपया पैसा किसे अच्‍छा नहीं लगता। रूपया कमाने के लिये लोग किसी ना किसी जुगत में लगे ही रहते हैं, क्‍योंकि ''बिन रूपया सब सून'' रूपया नहीं तो कुछ नहीं और अगर रूपया तो सब सम्‍भव है चलिये ये बात हो गयी रूपये की महिमा की, लेकिन भला यह कौन नहीं जानता कि रूपये कमाने के लिये कुछ न कुछ तो करना ही पडता है, चाहे बाहर जाकर या घर पर रहकर घर से याद आया कि My Big Guide आज आपको घर बैठे (इसका यह मतलब नहीं कि बिना कुछ किये) रूपया कमाने के साधन बताये जा रहे हैं, बस आपको अपने Computer पर बैठे-बैठे दिन में कुछ घण्‍टे काम करना पडेगा अौर अगर आपमें वाकई में हुनर है तो आप भी घर बैठे ओनलाइन कमाई कर सकते हैं।
How to Earn Money Online without investment from Home
 ब्लॉगर (Blogger): Blogger गूगल द्वारा दिया गया एक ऐसा निशुल्‍क प्‍लेटफार्म है जिसकी help से आप Usefull Blog बनाकर सीधे अपने ग्राहकों से सम्‍पर्क स्‍थापित कर सकते हैं। आप अपने Blog को बिलकुल एक Website की तरह use कर सकते हैं। आप विभिन्‍न विषयों पर Blog लिख सकते हैं जैसे- मोबाइल ट्रिक, मोबाइल रिपेयरिंग, कुकिंग टिप्स, हेल्थ टिप्स, घरेलू नुस्खे, तकनीकी शिक्षा तथा अपने काेचिंग सेन्‍टर या व्‍यवसाय सम्‍बन्‍धी blog बना सकते हैं। साथ ही आप Google Adsense की सहायता से अपने Blog पर Advertisement भी लगा कर कमाई भी कर सकते हैं. Google Adsense आपके Blog पर Advertisement देता है. और Adकी हर  Click पर आपको कुछ रूपये देता है, अगर अापके Blog पर अच्‍छा traffic है  तो आप बडी आसानी से 5 से 10 हजार रूपये प्रतिमाह कमा सकते हो। आप ब्‍लाग बनाने सम्‍बन्‍धी सहायता के लिये गूगल के ब्‍लागर मदद केन्‍द्र में जा सकते हैं। 

ऑनलाइन ट्यूशन जॉब (online tutoring jobs) अगर आपको किसी विषय में महारथ हासिल है तो आपके लिये इन्‍टरनेट पर बहुत सारी Opportunity हैं, आपonline tutoring jobs के लिये Apply कर सकते हैं और अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं आप विभिन्‍न विषयों के लिये ओनलाइन ट्यूशन जॉब के लिये अावेदन कर सकते हैं जैसे, Spoken English, Music & Dance, Exam Preparation, Design & Multimedia, Business Training, Technology, Tuition Classes etc. आपonline tutoring jobs के लिये इन site पर Apply कर सकते हैं। 
  1. bharattutors.com/
  2. myprivatetutor.com/
  3. tutorindia.net/Tutor_Jobs

फ्रीलांसर जाब freelancer  -  अगर आपके अन्‍दर Mastership अथवा हुनर है, तो आप फ्रीलांसर के माध्‍यम से घर बैठे हजारों रूपये कमा सकते हैं, यहॉ आपको अपने काम के Rate करने की भी आजादी होती है बस freelancer site पर जाकर Registration कराईये, अपने रेट अपने हिसाब से Fix कीजिये। 
  1. freelancer.com/
  2. servicescape.com/main.asp?lang=hi 
  3. odesk.com/ 
  4. elance.com/ 
  5. peopleperhour.com/ 
  6. fiverr.com/

Computer history

MPORTENT NOTES

Computer Technology, जिसने हमारी दुनिया ही बदल दी है, आज के दौर Computer के बिना किसी भी कार्य की कल्‍पना (Imagination) नहीं की जा सकती है, चाहे वह Educational institutions हो, Office हो या कोई कम्‍पनी यहॉ तक हवाई जहाज जैसी विशाल मशीन को भी Computer Technology की ही सहायता से कन्‍ट्रोल किया जाता है, लेकिन इस तकनीक (Technology) शुरू से ऐसी नहीं थी, बहुत सारे प्रयोगों (Experiments) और क्रमिक विकास (Progressive development) के दौरान इसको यह स्‍वरूप (pattern) और कार्यक्षमता (Efficiency) मिली है, और यह प्रयोग (Experiment) इस तकनीकी (Technology) पर अभी भी निरंतर (Continuous) जारी हैं जिससे मानव जीवन (Human Life) के दैनिक कार्यो (Daily tasks) को और भी आसान (Easy) और तेज (Fast) बनाया जा सके, तो आइये जानते हैं इस तकनीक (Technology) से जुडे रोचक तथ्‍यों (Interesting Facts) के बारे में-


  1. क्‍या आप जानते हैं कि दैनिक प्रयोग (Daily Use) में आने वाला कॉम्प्यूटर माउस (Computer Mouse) सबसे पहले लकडी (Wood) का बनाया गया था।
  2. क्‍या आप जानते हैं कि प्रतिमाह लगभग 5000 कॉम्प्यूटर वायरस (Virus) बनाये जाते हैं। 
  3. क्‍या आप जानते हैं कि अब तक लगभग 17 अरब डिवाइस (Devices) में इन्‍टरनेट (Internet) प्रयोग किया चुका है। 
  4. क्‍या आप जानते हैं कि विश्‍व की पहली हार्डडिस्‍क (Hard Disk) में केवल 5 MB डाटा स्‍टोर किया जा सकता था। 
  5. क्‍या आप जानते हैं कि कम्‍प्‍यूटर स्‍क्रीन (Computer Screen) में दिखने वाले सभी द्रश्य (Visual) केवल तीन रंगों (लाल, हरा, नीला) से मिलकर बने होते हैं।
  6. क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया के पहले (The world's first) कॉम्प्यूटर मॉनिटर (Computer Monitor) का प्रयोग सर्वप्रथम 1980 में किया गया था। 
  7. क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया का पहले कॉम्प्यूटर कीबोर्ड (Keyboard) का अविष्‍कार (Invention) 1968 में किया गया था। 
  8. क्‍या आप जानते हैं कि CD, DVD और Pen Drive से पहले बाहरी डाटा आदान प्रदान करने हेतु फ़्लॉपी डिस्क (floppy disk) का प्रयोग किया जाता था। 
  9. क्‍या आप जानते हैं कि प्रथम फ़्लॉपी डिस्क (floppy disk) का अविष्‍कार (Invention) 1970 में हुआ था, जिसकी स्‍टोरज क्षमता (Store Capacity) केवल 75.79 KB थी। 
  10. क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में सर्वाधिक प्रयोग किया जाना वाला USB हार्डवेयर पेन ड्राइव वर्ष 1999 में अस्तित्‍व में आया था। लेकिन बाजार में इसे वर्ष 2000 में उतारा गया था, उस समय इसकी स्‍टोरेज क्षमता केवल 8 MB थी। 

Adhar card

वैसे तो क्‍लाउड स्‍टोजेर देने वाली कई प्राइवेट सेवायें मार्केट में उपलब्‍ध हैं, जहॉ आप अपनी जरूरी फाइलें और दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत ऐसा डिजिटल लॉकर को बनाया गया है जो आपके जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं और जिस पर आप यूआईडीएआई यानि आधार कार्ड से अपना एकाउन्‍ट बना सकते हैं, आईये इसके बारे में कुछ और भी जानते हैं - 








अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप सरकार के डिजिटल लॉकर में अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख पायेंगे, यह लॉकर आपके आधार कार्ड की जानकारी को आपके एकाउन्‍ट खोलने में प्रयोग करेगा, डिजी लॉकर में एकाउन्‍ट खुलने के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं, इसकी और क्‍या-क्‍या खूबियॉ है आईये जानते हैं - 

  • डिजीटल लॉकर को खोलने के लिए आपको http://digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहॉ आप एजुकेशनल, मेडिकल, पासपोर्ट और पैन कार्ड डिटेल्स को डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं। 
  • आप किसी भी पंजीकृत एजेंसी व विभाग को अपने डॉक्यूमेंट्स बड़ी आसानी से भेज पाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट्स को ई-मेल के माध्यम से भी साझा कर सकते हैं।
  • आप 1 एमबी से बडी फाइल को आप डिजी लॉकर पर अपलोड नहीं कर सकते हैं। 
  • डिजी लॉकर के बीटा वर्जन में अभी केवल 10 एमबी का स्‍पेस दिया जायेगा इसे बाद में बढा कर 1 जीबी करने की योजना है।
  • यहॉ केवल pdf, jpg, jpeg, png, bmp फारमेट में ही फाइलों को अपलोड किया जा सकता है.

How to call computer to mobile phone

Skype अपने free phone calls और free Video calls के लिये जाना पहचाना App है, Skype से आप भारत में कहीं भी किसी भी phone पर free calls कर सकते हो, बस दूसरे व्‍यक्ति के पास भी Skype होना चाहिये, ऐसा नहीं है कि बिना Skype के आप Call नहीं कर सकते हैं, लेकिन उसके लिये आपको Pay करना होगा, इसके लिये Skype की Site पर Rates दिये गये हैं, जो आप स्‍काइप की साइट से पता कर सकते हो। 
Skype से Computer से Computer, Computer से Phone तथा Phone से Phone पर आसानी से Call कर सकते हैं, बस आपके पास Internet Connection और Skype होना चाहिये। 

Skype को कैसे Use करें -

  • Skype की Official Site पर Skype Apps Android Phone, Tablet और Desktop के लिये आप अलग-अलग Download कर सकते हैं। 
  • Installation के बाद आपसे आपका नाम और Email ID पूछा जायेगा इसके बाद आपको Skype की तरफ से Login ID दी जायेगी, कुछ और ही देर में Skype कॉल करने के तैयार हो जायेगा। 
  • Skype से आप Facebook पर भी Video कॉल कर सकते हैं। 
  • साथ ही File transfer भी कर सकते हैं।

Gesture

Gestures app यानी इशारा समझने वाले Application/Software. Gestures Apps आपने Android Phone में जरूर Use किया होगा, Android में air gesture App काफी लोकप्रिय है। Gestures Apps की Help से Phone या Computer को चलाना gesture control कहलाता है। gesture control से आप कम्‍प्‍यूटर में सभी छोटे-मोटे काम के लिये केवल इशारे से कर सकते हो। इससे Search करना भी बहुत अासान हो जाता है। अगर आप Windows XP/Vista/7 या 8 Use कर रहे हैं और आप भी Gesture control चाहते हैं तो आप justgestures.com से Mouse Gestures for Windows App free Download कर सकते हैं। 

how to open Google search with gestures

इस gestures App से Google search Open करना बहुत आसान है बस Mouse से Desktop पर ऊपर चिञ में दिया गया gestures बनाइये और आपका Browser अपनेआप open हो जायेगा, साथ ही Google search Open जायेगा। 


Use mouse

Mouse आपके Computer का Remote Control जिसके बगैर Computer की कल्‍पना करना अभी तक तो असंभव है। हालांकि Touch Screen Computer बाजार में आ गये हैं लेकिन उनमें भी बहुत से काम करने के लिये Mouse की जरूरत पडती ही है। इससे Operating System पर काम करना बहुत आसान हो जाता है। फिर चाहे वह windows xp , windows 7 या फिर windows 8  ही क्‍यू न हो। इसी छोटे से Mouse की जरूरत पडती है। लेकिन अगर यह Mouse  अचानक खराब हो जाये तो..... तो कोई बात नहीं आप कुछ समय से लिये अपने keyboard से भ्‍ाी अपने mouse के cuesor को चला सकते हैं। आईये जानते हैं कैसे -


  • Control Panel को open कीजिये। 
  • Ease of Access Center या Accessibility Options को open कीजिये। 
  • Make the mouse easier to use पर Click कीजिये। 
  • Control the mouse with the keybord पर जाईये अौर turn on mouse key पर check लगाईये। 
  • Apply पर click कीजिये। 
  • आप Keybord से shortcut key Alt + Left Shift + Numlock को दबाकर भी enable कर सकते हो।

How to fined main Shortcut file

डेस्‍कटॉप शार्टकट हमारी सुविधा के लिये हम अपने डेस्‍कटॉप पर बनाते है, यह मूल फाइल नहीं होते है, बल्कि उस फाइल तक पहॅुचने का शार्टकट होता है, इस पर क्लिक करने से मूल फाइल खुल जाती है, लेकिन अगर पेनड्राइव या सी0डी0 या मेल द्वारा यह फाइल हमें किसी को भेजनी है, तो हमें मूल फाइल की आवश्‍यकता होती है, कभी कभी यूजर्स केवल शार्टकट को कापी कर देते है, जिससे दूसरे कम्‍प्‍यूटर में फाइल ओपन नहीं हो पाती है, अगर आप शार्टकट के द्वारा मूल फाइल का पता लगाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है आइये जानते है कैसे -
  1. जिस भी प्रोग्राम या File के शार्टकट की मूल या आरिजलन File का पता करना है उस पर माउस से राइट क्लिक कीजिये। 
  2. properties को सलैक्‍ट कीजिये। 
  3. shortcut टैब पर क्लिक कीजिये। 
  4. अब Find target बटन पर क्लिक कीजिये। 
  5. आप तुरंत ही मूल पर File पर पहॅुच जायेगें।