शनिवार, 2 मई 2015

How to fined main Shortcut file

डेस्‍कटॉप शार्टकट हमारी सुविधा के लिये हम अपने डेस्‍कटॉप पर बनाते है, यह मूल फाइल नहीं होते है, बल्कि उस फाइल तक पहॅुचने का शार्टकट होता है, इस पर क्लिक करने से मूल फाइल खुल जाती है, लेकिन अगर पेनड्राइव या सी0डी0 या मेल द्वारा यह फाइल हमें किसी को भेजनी है, तो हमें मूल फाइल की आवश्‍यकता होती है, कभी कभी यूजर्स केवल शार्टकट को कापी कर देते है, जिससे दूसरे कम्‍प्‍यूटर में फाइल ओपन नहीं हो पाती है, अगर आप शार्टकट के द्वारा मूल फाइल का पता लगाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है आइये जानते है कैसे -
  1. जिस भी प्रोग्राम या File के शार्टकट की मूल या आरिजलन File का पता करना है उस पर माउस से राइट क्लिक कीजिये। 
  2. properties को सलैक्‍ट कीजिये। 
  3. shortcut टैब पर क्लिक कीजिये। 
  4. अब Find target बटन पर क्लिक कीजिये। 
  5. आप तुरंत ही मूल पर File पर पहॅुच जायेगें।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें