मंगलवार, 28 अप्रैल 2015

HOW TO START MOBILE INTERNET

मोबाईल पर इन्टरनेट प्रारम्भ करना

सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लेना होता हैं कि जिस मोबाईल में इन्टरनेट चलाना हैं उसमें GPRS की  सुविधा हैं या नहीं. जब यह पता चल जाता हैं कि हाँ मोबाईल में यह सुविधा हैं तो जिस कम्पनी का सीम कार्ड लगा हैं उस कम्पनी के ग्राहक सेवा केन्द्र को फोन कर के GPRS प्रारम्भ करने का आग्रह करना पड़ता हैं. शुरुवाती जाँच के बाद जब ग्राहक सेवा केन्द्र आपके आग्रह को मान लेता हैं तो आपके मोबाईल पर एक सन्देश प्राप्त होगा. यह एक सिस्टम सन्देश होता हैं जिसमे इन्टरनेट सेटिंग्स समाहित होती हैं. इस सन्देश को खोल कर इसे मोबाईल में सेव करना होता हैं. इसके सेव होने के बाद ही मोबाईल में इन्टरनेट प्रारम्भ की जा सकती हैं. हरएक मोबाईल कम्पनी की अपनी अपनी GPRS की शर्ते होती हैं जिसे ग्राहक सेवा केन्द्र के मार्फ़त से जान सकते हैं.
स्टेप एक – GPRS सपोर्ट करने वाला मोबाईल खरीदना.
स्टेप दो – GPRS सेवा देने वाला सीम कार्ड लेना.
स्टेप तीन – सीम एक्टीवेट होने के बाद ग्राहक सेवा केन्द्र को GPRS सुविधा के लिए आग्रह करना.
स्टेप चार – ग्राहक सेवा केन्द्र से आया सन्देश (GPRS सेटिंग्स) को मोबाईल में सेव करना.
स्टेप पांच – मोबाईल रिस्टार्ट करके मोबाइल इन्टरनेट ब्रोज़र खोल कर इन्टरनेट उपयोग कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें