बुधवार, 29 अप्रैल 2015

COMPUTER KI SAMANAYA SAMASYAYEN

मित्रो मैं आज आप लोगो को बताने जा रहा हूँ कम्प्युटर की कुछ सामान्य बीमारियों के बारे में :-

Image result for RAM1-  डिस्प्ले मे कुछ ना आना – मित्रो यह कम्प्युटर मे एक सामान्य बीमारी है जो कम्प्युटर में धूल वागेरा आ जाने पर होता है इसका एक सामान्य उपाय है की कम्प्युटर मे लगे रैम को सफाई करके दोबारा लगा देने पर यह समस्या ठीक हो जाती है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ की यदि आप कम्प्युटर को खोलते हैं तो उसे सही तरीके से सफाई करके वापस कम्प्युटर को सही तरीके से लगा देवे फिर देखे आपका कम्प्युटर सही तरीके स्टार्ट हो जाएगा|
Image result for CPU POWER SW
2-  पावर ऑन होने मे समस्या – मान लिया जाए की आपको कम्प्युटर मे कोई जरूरी कार्य करना है और आपके कम्प्युटर के चालू करने का बटन खराब हो जाए आएसे मे आपको कही दूर जाने की आवाक्यता नहीं है आप अपने कम्प्युटर को खोलिए और मदर बोर्ड के नीचे एक वाइर लगा होगा जिसमे power sw लिखा होगा उसे निकाल ले व यदि आपको कम्प्युटर खुला रखके चलानी है तो किसी वाइर या किसी पेचकस से उसे शॉट कर दे आपका कम्प्युटर चालू हो जाएगा या फिर आप reset sw को निकाल कर power sw की जगह लगा सकते है फिर आप जब अपना कम्प्युटर चालू करना चाहे तो रिस्टार्ट बटन का प्रयोग करके आपका कम्प्युटर चालू कर सकते हैं|
3-  आपके हार्डडिस्क को बूट ना करना – कई मित्रो ने मुझे बताया की मेरा हार्डडिस्क बूट नहीं ले रहा एसका एक उपाय यह भी है की आप अपने कम्प्युटर के मदरबोर्ड से लगे हार्डडिस्क के वाइर को उसके लगे स्थान से दूसरे स्थान पर लगा कर भी सॉल्व कर सकते है या तो उसका वाइर खराब हो गया है तो मार्केट से नया sata या pata वाइर लाकर चेंज कर सकते हैं|
4-  सीडी ड्राइव मे आने वाली समस्या – कई बार ये होता है की आपको कोई जरुजी विडियो देखना है और आपका सीडी ड्राइव न दिखाये इसका एक सुद्ध उपाय यह है की आपके ड्राइव मे लगे वाइर को निकाल कर एक बार सही ढंग से लगा लेवे |

5-  आपके पेनड्राइव आदि को कम्प्युटर मे न ढिखाना – कई बार ये होता है की आपका एक्सटर्नल ड्राइव को कम्प्युटर नहीं दिखा पता है इसका एक उपाय यह भी है की आप अपने कम्प्युटर डेस्कटॉप मे माइ कम्प्युटर मे राइट क्लिक करके डिवाइस मैनेजर मे जाकर जो डिवाइस नहीं दिखा रहा है उसपे क्लिक करके अपडेट ड्राइव करके सर्च ऑटोमैटिक पर क्लिक कर देवे आपका कम्प्युटर स्वत: ही आपके ड्राइव का ड्राईवर लेकर सुचारु रूप से आपके ड्राइव को चलाने लगेगा|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें